Citybiz #sagar #nexa #internship
City Biz News/Sagar/ Feb 2026 । आदिनाथ कार्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित एक माह का नेक्सा इंटर्नशिप 2026 कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 10 जनवरी से 10 फरवरी तक चले इस औद्योगिक प्रशिक्षण का समापन 11 फरवरी को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ किया गया। कार्यक्रम में डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के 60 विद्यार्थियों ने दो बैचों में भाग लिया। यह पहल कंपनी की निदेशक आकांक्षा मलैया के नेतृत्व में आयोजित की गई,
मार्केटिंग एवं सेल्स बैच के BBA और MBA विद्यार्थियों को नेक्सा कारों की विशेषताओं, ग्राहक प्रबंधन और व्यावहारिक कार डेमोंस्ट्रेशन का प्रशिक्षण दिया गया। इंटर्न्स द्वारा तैयार सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम कंटेंट को 5 लाख से अधिक व्यूज़ मिले।
विद्यार्थियों ने रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से 30 से अधिक वास्तविक ग्राहक पूछताछ उत्पन्न की तथा 150 से अधिक संभावित ग्राहकों से संवाद स्थापित किया। इससे उन्हें डिजिटल मार्केटिंग, Canva डिजाइनिंग, पब्लिक स्पीकिंग और कस्टमर कन्वर्ज़न जैसे व्यावहारिक कौशल प्राप्त हुए।
वहीं कॉरपोरेट लॉ बैच के BALLB, LLB और LLM विद्यार्थियों ने इंश्योरेंस क्लेम, श्रम कानून, अनुबंध, कराधान और कॉरपोरेट कानून से जुड़े मामलों पर कार्य कर संस्था को उपयोगी कानूनी सुझाव दिए। इसके अलावा, विद्यार्थियों ने पाँच विद्यालयों में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए।
समापन समारोह में कुल ₹45,000 की नकद पुरस्कार राशि, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र वितरित किए गए। 874 कर्मचारियों वाली और मध्य भारत का सबसे बड़ा नेक्सा शोरूम संचालित करने वाली आदिनाथ कार्स प्राइवेट लिमिटेड ने इस इंटर्नशिप के माध्यम से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए भविष्य में रोजगार के अवसर भी प्रदान किए।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours